बेतिया : आगामी 22 फरवरी से शुरु होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान में किसी कर्मचारी की ओर से लापरवाही वरती गई तो उनके उपर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
ये बातें सिविल सजर्न डॉ. गोपाल कृष्ण ने कही. उन्होंने ने कहा है कि पल्स पोलियो अभियान में जिले के किसी कर्मचारियों की ओर गड़बड़ी की जाती है तो उनके विरुद्ध विभागीय कारवाई करते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया जायेगा.
अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी पीएचसी प्रभारियों को निर्देश कड़ा दिया गया है कि 22 फरवरी से पहले ही जिला मुख्यालय से दवा का उठाव कर ले.
