ट्रैफिक नियमों की नहीं है फिक्र

बेतिया : शहर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां रोज उड़ रही हैं. अधिकांश बाइक सवार बिन हेलमेट के तो घूमते ही है दो और को भी घूमाते हैं. गांव से लेकर शहर में 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया लेकिन इसका कोई असर दिखायी नहीं दे […]

बेतिया : शहर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां रोज उड़ रही हैं. अधिकांश बाइक सवार बिन हेलमेट के तो घूमते ही है दो और को भी घूमाते हैं. गांव से लेकर शहर में 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया लेकिन इसका कोई असर दिखायी नहीं दे रहा है.
जागरूकता के लिए परिवहन कार्यालय ने रैली भी निकाली थी. रैली के बाद सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के नाम पर आगे विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्य नहीं किया गया.
नहीं हो रहा यातायात नियमों का पालन
नगर के सड़कों पर वाहन चालक यातायात नियमों का लगातार अनदेखी करते दिख रहे है.
सड़क पर बिना हेलमेट,जूता के वाहन चलाते लोग दिखते है. बाइक पर दो की जगह इस क्षेत्र में ज्यादा लोग तीन की ही सवारी करते दिखते है.वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना तो आम बात है.
चार पहिया वाहन मालिक भी नियमों को तोड़ने में पीछे नहीं है. सीट बेल्ट नहीं बांधने में ये लोग अपनी शान समझते हैं.
क्या है यातायात नियम
बिना हेलमेट व जूता पहने दो पहिया वाहन नहीं चलाना है. शराब पी कर वाहन चलाने पर भी प्रतिबंध है. वहीं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना भी वजिर्त है. निर्धारित संख्या से ज्यादा लोगों को वाहन में बैठाने पर भी कार्रवाई हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >