बगहा को बनाइये जिला

बगहा : बगहा विकास मंच के बैनर तले बगहा अनुमंडल को राजस्व जिला का दर्जा दिलाने तथा बेतिया बगहा पनियहवा एनएच-28 बी सड़क निर्माण कराने को लेकर गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता तीर्थराज कुशवाहा ने की. जबकि संचालन राकेश सिंह ने किया. ओमप्रकाश कांति ने कहा […]

बगहा : बगहा विकास मंच के बैनर तले बगहा अनुमंडल को राजस्व जिला का दर्जा दिलाने तथा बेतिया बगहा पनियहवा एनएच-28 बी सड़क निर्माण कराने को लेकर गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता तीर्थराज कुशवाहा ने की. जबकि संचालन राकेश सिंह ने किया.
ओमप्रकाश कांति ने कहा कि बगहा को बहुत पहले हीं राजस्व जिला बन जाना चाहिए था. बगहा अनुमंडल में सात प्रखंड रामनगर, बगहा एक, बगहा दो, ठकराहां, भितहां, मधुबनी, पिपरासी आता है. बगहा अनुमंडल का क्षेत्र काफी बड़ा है. भूप नारायण यादव ने कहा कि जब थरुहट बहुल क्षेत्र नौरंगिया दोन में 15 निदरेष लोगों की हत्या हुई थी. उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव ने बगहा को पुलिस जिला का दर्जा दिया. 2 जनवरी 1996 के दिन बगहा पुलिस जिला का सृजन हुआ. पुलिस जिला का दर्जा मिलने से अपराध में कमी आयी.
मो. कमरान ने कहा कि एनएच-28 बी सड़क का जब तक चौड़ीकरण नहीं होता तब तक बेतिया, बगहा व पनियहवा सड़क पर दुर्घटना होती रहेगी. बारिश के दिनों में सड़क पर वाहन चलना मुश्किल हो जाता है. अगर सड़क का चौड़ीकरण नहीं हुआ तो बगहा विकास मंच आंदोलन करेगा. दयाशंकर सिंह ने कहा कि अगर बगहा को जिला का दर्जा नहीं मिला तो चरणबद्ध आंदोलन होगा.
बगहा विकास मंच द्वारा बिहार के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मो. मंजूर आलम को सौंपा गया. बगहा विकास मंच द्वारा आयोजित धरना- प्रदर्शन में सभी दलों के नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
धरना में सतीश वर्मा, मनोज सिंह, दया वर्मा, रामाशंकर दूबे, अमरेश कुमार श्रीवास्तव, दयाशंकर सिंह ,भीष्म सहनी, मो. कमरान, ओमप्रकाश कांति, देवेंद्र पांडेय, छेदी सहनी, अरमानी खान, रामविलास सिंह, छोटे श्रीवास्तव, विष्णु प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, भूप नारायण यादव, संजय पांडेय, प्रमोद सिंह, मुन्ना राज, प्रमील वर्मा, रवींद्र कुमार, अरविंद तिवारी, दयानंद द्विवेदी, ओमनिधि वत्स, मजिस्टर यादव, विभव राव, अशोक पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, आनंद शाही, उमेश गुप्ता, जितेंद्र राव, अंबिका प्रसाद, जितेंद्र सिंह , संदीप चित्रंश आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >