गैंगरेप के बाद नाबालिग को नशे की हालत में छोड़ा

बेतिया : एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपित उसे नशे की हालत में उसके गांव के पास छोड़ कर फरार हो गये. घटना के तीन दिन बाद पीड़िता की स्थिति सामान्य हुई. इसके बाद वह अपनी मां के साथ साठी थाना पहुंच कर गांक के ही […]

बेतिया : एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपित उसे नशे की हालत में उसके गांव के पास छोड़ कर फरार हो गये.
घटना के तीन दिन बाद पीड़िता की स्थिति सामान्य हुई. इसके बाद वह अपनी मां के साथ साठी थाना पहुंच कर गांक के ही तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि उसे गत आठ जनवरी को गांव के जितेंद्र कुशवाहा, उमेश भगत बहला-फुसला कर लौरिया ले गये. जहां उसके साथ गलत काम किया. फिर गांव के रमेश भगत से फोन पर बात कर उसे नशा खिला दिया. नशे की हालत में गांव के बाहर छोड़ दिया.
तीन दिन तक उसकी तबीयत काफी खराब रही. फिर होश में आने के बाद उसने साठी थाना पहुंच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. उसने बताया है कि रमेश भगत पहले भी उसका यौन शोषण कर चुका है. साठी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >