मुर्गा व्यवसायी के अपहरण की आशंका

सिकटा : बलथर थाना क्षेत्र के बलथर चौक स्थित एक मुर्गा व्यवसायी गत पांच दिनों से गायब है़ गायब मुर्गा व्यवसायी गोपालपुर थाना क्षेत्र के सरगटिया गांव का रहने वाला है़ उसका नाम किशोरी साह बताया गया है़. उसके परिजनों ने काफी खोज बीन किया़ लेकिन उसका कही पता नहीं चला़ इस बाबत परिजनों ने […]

सिकटा : बलथर थाना क्षेत्र के बलथर चौक स्थित एक मुर्गा व्यवसायी गत पांच दिनों से गायब है़ गायब मुर्गा व्यवसायी गोपालपुर थाना क्षेत्र के सरगटिया गांव का रहने वाला है़ उसका नाम किशोरी साह बताया गया है़.
उसके परिजनों ने काफी खोज बीन किया़ लेकिन उसका कही पता नहीं चला़ इस बाबत परिजनों ने इसकी सूचना बलथर पुलिस को दी़ प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को गायब किशोरी साह के मोबाइल पर बलथर-मैनाटांड़ रोड के समीप टावर पर किसी ने बुलाया़ उसके बाद से उसका अता-पता नहीं चला रहा है़.
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इसकी सूचना मिली है मुर्गा व्यवसायी के उपर बाहर के लोगों का लाखों रुपये बकाया है़ इसलिए ऐसा अंदेशा है कि वह भूमिगत हो गया है़.
उधर भाकपा माले के टीम ने गायब किशोरी साह के घर जाकर पूछताछ किया तो उसके भतीजा हरीचंद्र साह ने अपने चाचा के अपहरण की आशंका व्यक्त किया तथा बताया कि पुलिस ने अपहरण कर लिये जाने की बात से इनकार करते हुए आवेदन लेने से इनकार कर दिया है़. माले के जांच दल में माले के जिला सचिव अरूण कुमार, रामप्रताप पासवान, संजय राम, खेमस के विरेंद्र पासवान समेत कई शामिल रह़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >