मकर संक्रांति 15 जनवरी को, तिलकुट की बिक्री तेज

बेतिया : हिन्दुओं का पर्व मकर संक्रांति श्रद्धा व उत्साह से मनाने को लेकर लोगों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है. इसको लेकर बाजार में भी तैयारी हो चुकी है. संक्रांति को लेकर बाजार में लाई, तिल व तिलकुट की दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की भीड़ रह रही है. वहीं […]

बेतिया : हिन्दुओं का पर्व मकर संक्रांति श्रद्धा व उत्साह से मनाने को लेकर लोगों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है. इसको लेकर बाजार में भी तैयारी हो चुकी है.
संक्रांति को लेकर बाजार में लाई, तिल व तिलकुट की दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की भीड़ रह रही है. वहीं दुकानदारों का कहना है कि इस बार का बाजार अच्छा रहने वाला है.
बोले दुकानदार
मीना बाजार के दुकानदार अवधेश कुमार वर्णवाल व मुकेश प्रसाद ने बताया कि कीमत ज्यादा रहने के बावजूद खोआ के तिलकुट की ज्यादा मांग है. शुरुआती बाजार को यह देख कर लगाता है कि इस बार का संक्रांति का बाजार सही रहेगा.लाल बाजार के नंदलाल गुप्ता ने बताया कि नगरवासी गुण के पापड़ी व बदाम के गजक की ज्यादा मांग कररहे हैं.
क्या कहते हैं लोग
मझौलिया से आये रविप्रकाश वर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन तिल व लाई खाने एवं छूने की परंपरा है. इसके लिए यह दोनों कितना भी महंगा क्यों न हो? खरीदना तो पड़ता हीं है. लाल बाजार की रागनी देवी ने बताया कि इस बार बाजार बहुत महंगा नहीं है. इसलिए समान की खरीदारी करने में अच्छा लग रहा है.
क्या करें संक्रांति के दिन
संक्रांति के दिन एक बार भोजन करना चाहिए. संक्रांति के दिन तेल तथा तिल मिश्रित जल से स्नान कर सूर्य देव की स्तुति करनी चाहिए.
गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है.
पुण्य काल में करें दान
पुण्य काल में दान देने की परंपरा है और इस साल यह योग 15 जनवरी को सुबह 7 बज कर 19 मिनट से शुरू होकर 12 बज कर 30 मिनट तक है. इस कारण इस साल का मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनायी जायेगी. हालांकि अधिकतर 14 जनवरी को हीं मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है.
आचार्य राधाकांत शास्त्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >