नौतन पेंशन घोटाला की शुरू हुई जांच

बेतिया : नौतन प्रखंड के गहिरी पंचायत में मृत पेंशनधारियों के नाम पर हुए घोटाले की जांच शुरू हो गयी है. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नौतन बीडीओ से रिपोर्ट की मांग की है. प्रभात खबर ने 27 दिसंबर को पेज तीन इस खबर को शीर्षक ‘नौतन में […]

बेतिया : नौतन प्रखंड के गहिरी पंचायत में मृत पेंशनधारियों के नाम पर हुए घोटाले की जांच शुरू हो गयी है. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नौतन बीडीओ से रिपोर्ट की मांग की है.
प्रभात खबर ने 27 दिसंबर को पेज तीन इस खबर को शीर्षक ‘नौतन में पेंशन घोटाला’ प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है.
14 मृतकों के नाम पर उठायी वृद्धापेंशन
गहिरी पंचायत के 14 मृत लोगों के नाम पर वर्ष 2010 से ही पेंशन का उठाव किया जा रहा था. जिसमें मृतका बच्ची देवी, सोनवा, बाबू राम भगत, जानकी, बगड़ी, फुलझरी कुवंर, पार्वती कुवंर आदि का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >