बेतिया : जगदीशपुर थाना के जमुनिया बाबू टोला गांव से दुष्कर्म के आरोपित इस्लाम मियां को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि एक जनवरी को जमुनिया गांव में दुष्कर्म की घटना घटी थी. पीड़िता ने इसको लेकर जगदीशपुर थाना में महिला खुशबू नेशा सहित इस्लाम पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में बताया था कि खुशबू नेशा उसे पहली जनवरी को पिकनिक मनाने के बहाने अपने घर पर बुलायी. जहां पहले से गांव के इस्लाम मियां मौजूद थे.
सुनियोजित साजिश के तहत इस्लाम मियां ने उसके साथ दुष्कर्म किया. वह किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंची तथा मां और बहन से इस घटना के संबंध में बताया. घटना के बाद जब पीड़िता की मां और बहन आरोपियों के घर पूछने गये तो उनके परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की.
आठ हजार रुपये छीना
बेतिया : राजडय़ोढ़ी मेला ग्राउंड के समीप गैस लाल चौक निवासी बबलू कुमार को पीट कर आठ हजार रुपया छीने लिया गया है. इस घटना को लेकर बब्लू कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया हैं कि वह अपने घर से राजड्योढ़ी मेला ग्राउंड के तरफ जा रहा था कि पुरानी गुदरी निवासी पिंटू साह, मदन साह, मदन कुमार आदि ने मिल कर उससे मारपीट की और उसके पॉकेट से 8 हजार रुपया छीन लिया.
