नौतन में किराना व्यवसायी से मांगी दस लाख की रंगदारी

नौतन,बेतियाः नौतन थाना के जयनगर के किराना दुकानदार महादेव प्रसाद के पुत्र प्रदीप प्रसाद से दस लाख की रंगदारी मांगी गयी है. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. इस मामले में प्रदीप प्रसाद ने नौतन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें श्री प्रसाद ने आरोप लगाया है, […]

नौतन,बेतियाः नौतन थाना के जयनगर के किराना दुकानदार महादेव प्रसाद के पुत्र प्रदीप प्रसाद से दस लाख की रंगदारी मांगी गयी है. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी है.

इस मामले में प्रदीप प्रसाद ने नौतन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें श्री प्रसाद ने आरोप लगाया है, 26 जून को 12.40 बजे उनके मोबाइल पर 9576773714 से फोन आया. फोन करनेवाले व्यक्ति ने पहले अपशब्द कहे. फिर बोला, दस लाख रुपया रंगदारी के रूप नौतन में किराना में दो, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. नौतन थानाध्यक्ष मनोज मोहन ने बताया, प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >