किसान से पांच लाख की रंगदारी मांगी

बेतियाः मानपुर के एक किसान से पांच लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. मामला भूमि विवाद से संबंधित बताया जा रहा है. इस मामले में मानपुर थाना के सहनौल निवासी शेख आरीफ के पुत्र अब्दुल बारी ने आवेदन पुलिस अधीक्षक सुनील नायक मेघावत को दिया है. एसपी को दिये आवेदन में श्री बारी […]

बेतियाः मानपुर के एक किसान से पांच लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. मामला भूमि विवाद से संबंधित बताया जा रहा है.

इस मामले में मानपुर थाना के सहनौल निवासी शेख आरीफ के पुत्र अब्दुल बारी ने आवेदन पुलिस अधीक्षक सुनील नायक मेघावत को दिया है. एसपी को दिये आवेदन में श्री बारी ने आरोप लगाया है कि उनके सिपाही नंदू साह को आरोपितों ने रोककर कहा कि अपने मालिक से पांच लाख दिलवाओ नहीं तो खेत आबाद नहीं कर पाओंगे.

आरोपितों की इस धमकी से किसान अब्दुल बारी का परिवार दहशत में है. इधर, एसपी ने इस मामले की जांच का आदेश मानपुर थानाध्यक्ष को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >