प्रेम भाव से मजबूत होगा संगठन

बेतियाः आपसी मतभेद दूर कर प्रेम भाव अपनाने से ही संगठन मजबूत होता है. इस पर हमें बल देना होगा. उक्त बातें बेलदारी के अमन नगर स्थित आइसा मेमोरियल गल्र्स विद्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन अध्यक्ष म. नुरैन खान ने कही. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तहत आयोजित इस […]

बेतियाः आपसी मतभेद दूर कर प्रेम भाव अपनाने से ही संगठन मजबूत होता है. इस पर हमें बल देना होगा. उक्त बातें बेलदारी के अमन नगर स्थित आइसा मेमोरियल गल्र्स विद्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन अध्यक्ष म. नुरैन खान ने कही.

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के निजी विद्यालय के लगभग सभी संचालक उपस्थित थे. कार्यक्रम में संस्था की मजबूती व समस्याओं का निराकरण पर विशेष चर्चा किया गया. साथ ही प्रखंड स्तर व अनुमंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोड़ दिया गया. मौके पर उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, अरसद सरहदी, सचिव मंतोष कुमार सिंह, उपसचिव अवध कुमार, कार्यसमिति के सदस्य राजकिशोर प्रसाद, अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >