चार बोरा गुटखा के साथ चार गिरफ्तार

बेतिया : नवलपुर पुलिस रविवार को सेमरी चौक से बोलेरो पर लदे चार बोरा अवैध गुटखा को जब्त किया है. इसकी अनुमानित मूल्य एक लाख पच्चीस हजार आंकी गयी है. साथ ही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों में ठकराहां थाना के भटहवा निवासी लालबाबू चौधरी, छोटेलाल साह, यूपी के कुशीनगर जिला […]

बेतिया : नवलपुर पुलिस रविवार को सेमरी चौक से बोलेरो पर लदे चार बोरा अवैध गुटखा को जब्त किया है. इसकी अनुमानित मूल्य एक लाख पच्चीस हजार आंकी गयी है. साथ ही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपितों में ठकराहां थाना के भटहवा निवासी लालबाबू चौधरी, छोटेलाल साह, यूपी के कुशीनगर जिला के सेवरही निवासी राकेश कुमार एवं शिकारपुर थाना के बेलबनिया निवासी रामकृपा जायसवाल का नाम शामिल है. नवलपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध गुटखा का कारोबार किया जा रहा है.

इसके साथ ही आज की रात गुटखा की एक बड़ी खेप थाना क्षेत्र में आने वाली है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुटखा एवं बोलेरो को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >