जाम की सड़क, हंगामा

* बस से कुचल कर बच्ची की मौतबेतिया : बेतिया-अरेराज मुख्य पथ पर बरवत घरदान पोखरा के समीप बुधवार को बस की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गयी. हालांकि मौके से चालक बस लेकर फरार हो गया. इस घटना से आहत परिजन व स्थानीय लोगों ने मुख्य पथ […]

* बस से कुचल कर बच्ची की मौत
बेतिया : बेतिया-अरेराज मुख्य पथ पर बरवत घरदान पोखरा के समीप बुधवार को बस की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गयी. हालांकि मौके से चालक बस लेकर फरार हो गया. इस घटना से आहत परिजन व स्थानीय लोगों ने मुख्य पथ पर शव रख प्रदर्शन शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे तक सड़क को जाम रखा. इससे आवागमन बाधित रहा.

सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस के समझाने बुझाने व मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद किसी प्रकार जाम को समाप्त कराया जा सका. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चनपटिया थाना क्षेत्र के सरगटिया निवासी प्यारे लाल मांझी की सात वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी अपने नाना के घर जयनगर बजरंग चौक रहने आयी थी.

इसी बीच बुधवार को घरदान पोखरा के समीप हो रहे अष्टयाम में शामिल होने पिंकी अपने मामा व अन्य परिजनों के साथ आयी हुई थी. जहां वह एक बस की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को समाप्त करा शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सदर अस्पताल भेज दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि मामले को शांत करा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >