जिले में छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

बेतिया : बर्फीली हवाओं संग सर्दी में एक बार फिर इजाफा हो गया है. चल रही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है. दो दिन से दिन में धूप तो हो रही है, लेकिन हवाओं के आगे वह पूरी तरह से बेअसर है. ठिठुरन बढ़ी हैं. बुधवार को तो पारा अन्य दिनों के अपेक्षा अधिकतम […]

बेतिया : बर्फीली हवाओं संग सर्दी में एक बार फिर इजाफा हो गया है. चल रही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है. दो दिन से दिन में धूप तो हो रही है, लेकिन हवाओं के आगे वह पूरी तरह से बेअसर है. ठिठुरन बढ़ी हैं. बुधवार को तो पारा अन्य दिनों के अपेक्षा अधिकतम 23 से नीचे घटकर सबसे न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इससे आम जन जीवन को हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास हुआ.

हालांकि करीब 12 बजे बादलों की ओट से सूर्य जमीन पर झांका तो पारे में बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन हवाओं के आगे धूप कीचमक फीकी पड़ गई. खास यह रहा कि बुधवार की सुबह जब नींद खुली तो कोहरे का घना धुंध छाया हुआ था. आठ मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही थीं और विजिबिएलिटी 30 मीटर थी.
नतीजा सड़कों पर वाहन रेंगते रहे. शाम के 4 बजे ही अंधेरा सा छाने लगा. रात के आठ बजे तक मौसम और सर्द हो गया. ठंड का असर कुछ यूं रहा कि शाम के समय हमेशा गुलजार रहने वाले मीना बाजार, लाल बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा. लोग घरों में दुबके रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >