6 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता था शिक्षक, गिरफ्तार

नौतन (पश्चिम चंपारण):बिहारमें पश्चिम चंपारण के नौतन में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक अध्यापक अपने ही छात्रा के साथ अश्लील हरकत करता था. छह साल की मासूम जब विरोध करती तो उसे मारपीट कर चुप करा देता था. मामला नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव का है. वहां घर पर ट्यूशन पढ़ाने […]

नौतन (पश्चिम चंपारण):बिहारमें पश्चिम चंपारण के नौतन में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक अध्यापक अपने ही छात्रा के साथ अश्लील हरकत करता था. छह साल की मासूम जब विरोध करती तो उसे मारपीट कर चुप करा देता था. मामला नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव का है. वहां घर पर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले शिक्षक ने यह कृत्य किया है. मामले में बच्ची के परिजनों ने थाने में खाप टोला निवासी मंजेेश पटेल (26) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया की मंजेश पटेल उनके घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था. 18 दिसंबर को उनकी पत्नी मायके चली गयी. घर में अकेली बच्ची को देख शिक्षक ने उसके कपड़े उतारकर जबर्दस्ती करने लगा. जब बच्ची रोती, तो उसे मारपीट कर चुप करा देता. घटना के दो दिन बाद जब मां घर आयी, तो बच्ची ने सारी बात बतायी. थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने बताया कि आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >