चार लड़कियां व महिला मुक्त, आर्केस्ट्रा संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बेतिया : बेतिया पुलिस ने छापेमारी कर चार बंगाली युवतियों व एक वृद्ध महिला को आर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से मुक्त कराया है. साथ ही छापेमारी में आर्केस्ट्रा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को मिली सूचना के आधार पर डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्व में मझौलिया पुलिस की मदद से छापेमारी […]

बेतिया : बेतिया पुलिस ने छापेमारी कर चार बंगाली युवतियों व एक वृद्ध महिला को आर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से मुक्त कराया है. साथ ही छापेमारी में आर्केस्ट्रा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को मिली सूचना के आधार पर डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्व में मझौलिया पुलिस की मदद से छापेमारी कर सगौली स्टेशन पर छापेमारी कर यह सफलता पायी है.

जानकारी के अनुसार आर्केस्ट्रा संचालक रूपेश कुमार अपने साथ पंश्चिम बंगाल से चार लड़कियों व एक महिला को लेकर आ रहा था. सगौली स्टेशन पर मिथिला ट्रेन पहुंचते ही पुलिस टीम ने धावा बोल दिया. इसमें पुलिस को आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. साथ में दो अन्य सहयोगी भी गिरफ्तार किये गये हैं.

इन आरोपियों को मझौलिया थाने में रखा गया है. बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा संचालक रूपेश कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का रहने वाला है. रुपेश कई वर्षों से मझौलिया थाना क्षेत्र के नानोसती में आर्केस्ट्रा चलाता है. कुछ दिनों पहले ही वह पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल लड़कियों को लाने गया था. सदर एसडीपीओ पंकज रावत ने बताया कि सभी लड़कियों व महिला को सेल्टर होम भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >