योगापट्टी : दहेज में मोटरसाइकिल व सिकड़ी नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने नव विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से लाश को जला दिया. मामला नवलपुर थाना क्षेत्र के दुधियवा गांव की है. इस मामले में मृत महिला के पिता धनहा थाना क्षेत्र के मुसहरी पांडेय टोला निवासी मुसहर चौधरी ने नवलपुर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
योगापट्टी : दहेज में मोटरसाइकिल व सिकड़ी नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने नव विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से लाश को जला दिया. मामला नवलपुर थाना क्षेत्र के दुधियवा गांव की है.
इस मामले में मृत महिला के पिता धनहा थाना क्षेत्र के मुसहरी पांडेय टोला निवासी मुसहर चौधरी ने नवलपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें पति, ससूर, सास, ननद, देवर समेत पांच लोगों को नामजद किया है. इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्राथमिकी में बताया गया है कि मेरी 20 वर्षीय बेटी रिंकू देवी उर्फ विगन की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 6 मई 2018 को दुधियवा गांव निवासी बिकाऊ चौधरी के पुत्र रामू चौधरी से हुई थी. बार-बार दहेज में मोटरसाइकिल व सोने की सिकड़ी को लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था.
बीते बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है और साक्ष्य मिटाने को लेकर आनन-फानन में उसका लाश भी जला दिया गया. सूचना पर जब मैं दूधियवा पहुंचा तो घर छोड़कर आरोपी इधर-उधर भाग खड़े हुए. वही नवलपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
इसमें मृतका के पति रामू चौधरी, देवर कृष्णा चौधरी, ससुर बिकाऊ चौधरी, ननद सीमा देवी, सास चंपा देवी सहित छह अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है. इसके मद्देनजर छापेमारी की गयी. इस दौरान मृत रिंकू देवी के ससुर बिकाऊ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि लाश को पीपरपाती के समीप श्मशान घाट में जलाया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.