सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर छह बीडीओ से जवाब-तलब

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने मांगा जवाब बेतिया :अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण न्यायालय में विभिन्न परिवादों के सुनवाई में उपस्थित नहीं होने में छह बीडीओ फंस गये हैं. मामले में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधा रानी ने सभी से जवाब तलब की है. पूछा है कि आखिर वह मामलों की सुनवाई में क्यों […]

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने मांगा जवाब

बेतिया :अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण न्यायालय में विभिन्न परिवादों के सुनवाई में उपस्थित नहीं होने में छह बीडीओ फंस गये हैं. मामले में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधा रानी ने सभी से जवाब तलब की है. पूछा है कि आखिर वह मामलों की सुनवाई में क्यों उपस्थित नहीं हो रहे हैं. जिससे की इन मामलों का निष्पादन किया जा सके.

जिन बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उसमें मझौलिया, योगापट्टी, नौतन, बैरिया, बेतिया व चनपटिया बीडीओ शामिल है. अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया है कि संबंधित प्रखंड क्षेत्र से कई परिवाद दायर हुआ है. लेकिन सुनवाई के क्रम में कोई प्रतिनिधि या अधिकारी नहीं पहुंच पा रहे है. जिसके कारण बिना किसी ठोस कार्रवाई के केवल मामलों का विस्तारित किया जा रहा है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त सभी बीडीओ से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >