ट्रांसफॉर्मर जलने से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी

बेतिया : जिला मुख्यालय से सटे आइटीआइ मुहल्ला के वार्ड संख्या 14 स्थित रोड नंबर 2 के समीप ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है. गत शुक्रवार को तेल की कमी की वजह से जल गया. इसकी पुष्टि करते हुए स्थानीय वार्ड सदस्य श्यामा देवी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर अविलंब दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने की गुहार […]

बेतिया : जिला मुख्यालय से सटे आइटीआइ मुहल्ला के वार्ड संख्या 14 स्थित रोड नंबर 2 के समीप ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है.

गत शुक्रवार को तेल की कमी की वजह से जल गया. इसकी पुष्टि करते हुए स्थानीय वार्ड सदस्य श्यामा देवी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर अविलंब दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने की गुहार लगायी है.

* बीएसएनएल सेवा ठप
बेतिया : सरिसवा दूरभाष केंद्र के उपभोक्ता बीएसएनएल की अनियमित सेवा से अजीज आ चुके हैं. बता दें कि आये दिन लैंडलाइन खराब हो जाता है तो कभी बीएसएनएल का टावर काम करना बंद कर देता है. बता दें कि करीब दो सप्ताह से यहां के उपभोक्ता को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

इस संदर्भ में दूरभाष केंद्र पर तैनात कर्मचारी बुनिलाल का कहना हैं कि बैटरी खराब हो गयी है. वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >