मंदिर के पुजारी के पुत्र को चाकू से गोद रुपये छीने

इमली चौक के समीप अहले सुबह कतिपय तत्वों ने दिया घटना को अंजाम जख्मी हालत में पुजारी के पुत्र को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में स्थानीय लोगों ने कराया भर्ती बेतिया : दुर्गाबाग स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी बबलू झा के पुत्र शिवम को कुछ लोगों ने चाकू से गोद कर 17 सौ रुपये छीन […]

इमली चौक के समीप अहले

सुबह कतिपय तत्वों ने दिया
घटना को अंजाम
जख्मी हालत में पुजारी के पुत्र को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में स्थानीय लोगों ने कराया भर्ती
बेतिया : दुर्गाबाग स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी बबलू झा के पुत्र शिवम को कुछ लोगों ने चाकू से गोद कर 17 सौ रुपये छीन लिया. शिवम को चाकू बायें हाथ व पैर में लगा है. घटना इमली चौक के समीप की बतायी गयी है. जख्मी हालत में शिवम को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताया गया है.
जख्मी शिवम ने बताया है कि वह बड़ा रमना आनंद नगर संतवन मठ पर चल रहे यज्ञ को देखने रविवार की देर रात गया था. यज्ञ को देखकर सोमवार की अहले सुबह दुर्गाबाग स्थित अपने घर वापस लौट रहा था. जैसे ही इमली चौक के समीप पहुंचा. पांच-छह की संख्या में अज्ञात युवकों ने घेर लिया. विरोध करने पर चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया. पॉकेट से 17 सौ रुपये छीन कर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >