दुल्हन का भाई जख्मी

बेतियाः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया गांव में मंगलवार की रात्रि आयी बरात में हुई चाकूबाजी की घटना में लड़की का भाई जख्मी हो गया. घटना के बाद बरात में हंगामा खड़ा हो गया. किसी तरह परिजनों से उसे लाद कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी चिकित्सा चल रही है. जख्मी युवक अरुण कुमार […]

बेतियाः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया गांव में मंगलवार की रात्रि आयी बरात में हुई चाकूबाजी की घटना में लड़की का भाई जख्मी हो गया. घटना के बाद बरात में हंगामा खड़ा हो गया. किसी तरह परिजनों से उसे लाद कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी चिकित्सा चल रही है. जख्मी युवक अरुण कुमार है. जानकारी के अनुसार तुरकौलिया थाना के जयसिंहपुर से बरात पूर्वी करगहिया गांव में आयी थी.

बरात के स्वागत में लड़की का भाई अरुण जा ही रहा था कि उसे कुछ लोगों ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया. अभी भी जख्मी युवक बेहोश है. इससे घटना का खुलासा पूरी नहीं हो पाया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष नगीना पासवान ने बताया कि पूर्वी करगहिया गांव बरात में मारपीट की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंच कर मामला शांत कराया. जख्मी युवक के होश आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >