सड़क हादसे में दो महिलाएं जख्मी

बेतियाः जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाएं जख्मी हो गयीं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार लौरिया थाना के जवाहिरपुर निवासी स्व राजा राम महतो की पत्नी सोनिया देवी (60) मंगलवार की संध्या टैक्सी जीप में किनारे की सीट पर बैठ कर […]

बेतियाः जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाएं जख्मी हो गयीं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार लौरिया थाना के जवाहिरपुर निवासी स्व राजा राम महतो की पत्नी सोनिया देवी (60) मंगलवार की संध्या टैक्सी जीप में किनारे की सीट पर बैठ कर बेतिया आ रही थी. तभी एनएच 28 बी पर शनिचरी थाना के समीप गिर गयी. वहीं बगहा थाना के ढन्डी गांव निवासी कमलेश पांडेय की पत्नी मनोरमा देवी (55) बुधवार के दिन अपने मां की मृत्यु की खबर सुन कर अपने पुत्र के साथ बाइक से अपने मायके बैरिया थाना के भितहां गांव में आ रही थी. तभी दुर्घटनाग्रस्तहो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >