बंदूक समेत कारोबारी धराया

बेतियाः श्रीनगर थाना क्षेत्र के गदीयानी गांव में छापेमारी कर एक देसी बंदूक के साथ दो हथियार कारोबारियों को पुलिस ने मंगलवार की संध्या पकड़ा. लेकिन एक कारोबारी नौरोज खां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभिुयक्त श्रीनगर थाना क्षेत्र के गदियानी गांव निवासी महातम गद्दी […]

बेतियाः श्रीनगर थाना क्षेत्र के गदीयानी गांव में छापेमारी कर एक देसी बंदूक के साथ दो हथियार कारोबारियों को पुलिस ने मंगलवार की संध्या पकड़ा. लेकिन एक कारोबारी नौरोज खां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभिुयक्त श्रीनगर थाना क्षेत्र के गदियानी गांव निवासी महातम गद्दी का पुत्र फिरोज गद्दी है.

वहीं फरार अभियुक्त बैरिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी फुल मोहम्मद का पुत्र नौरोज खां है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि श्रीनगर थाना क्षेत्र में गदियानी गांव में तस्कर हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले हैं. सूचना के आधार पर एसडीपीओ रामानंद कौशल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम में श्रीनगर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी, बैरिया थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, दारोगा सुनील कुमार, विनोद कुमार सिंह, बैधनाथ चौधरी व बजरंगी प्रसाद यादव शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >