सर! खुलेआम घूम रहे आरोपित, दे रहे धमकी

बगहाः गुरुवार को एसपी हरि प्रसाथ एस के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ लगी रही. इसमें भितहां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी नेशा खातून ने जनता दरबार में आवेदन देकर कहा कि मेरे घर को गांव के ही कुछ दबंगों ने उजाड़ दिया है. भैरोगंज थाना क्षेत्र के भोलापुर खरहट गांव की माया […]

बगहाः गुरुवार को एसपी हरि प्रसाथ एस के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ लगी रही. इसमें भितहां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी नेशा खातून ने जनता दरबार में आवेदन देकर कहा कि मेरे घर को गांव के ही कुछ दबंगों ने उजाड़ दिया है.

भैरोगंज थाना क्षेत्र के भोलापुर खरहट गांव की माया देवी ने आवेदन देकर बताया कि मेरी नाबालिग लड़की का अपहरण 12 अप्रैल को नामजद लोगों ने कर लिया. थाने में कांड संख्या- 141/14 दर्ज कराया. लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक मामले की जांच-पड़ताल नहीं की गयी है. नगर थाना क्षेत्र के पाकड़ गांव की एक लड़की ने आवेदन देकर बताया कि महिला थाना में कांड 17/14 यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी. लेकिन आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं. पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है. चौतरवा थाना क्षेत्र के भुलहवा डीह की एक महिला ने आवेदन देकर बताया कि 23 मार्च को मेरे ही गांव के एक आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया.

जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी. लेकिन पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. एसपी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >