एचएम पर गिरफ्तारी वारंट

बेतियाः हजारी मल्ल उच्च विद्यालय रक्सौल, पूर्वी चंपारण के विरुद्ध किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायाधीश आरके पांडेय, सदस्य राजेश कुमार, प्रियंका गुप्ता ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यह आदेश किशोर न्याय परिषद ने मोतिहारी रेल थाना कांड संख्या 02/13 में पारित किया है. बताया जाता है कि यह मामला ट्रेन डकैती का है […]

बेतियाः हजारी मल्ल उच्च विद्यालय रक्सौल, पूर्वी चंपारण के विरुद्ध किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायाधीश आरके पांडेय, सदस्य राजेश कुमार, प्रियंका गुप्ता ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

यह आदेश किशोर न्याय परिषद ने मोतिहारी रेल थाना कांड संख्या 02/13 में पारित किया है. बताया जाता है कि यह मामला ट्रेन डकैती का है और इस मामले में एक किशोर की उम्र जांच होनी है. न्याय परिषद ने प्रधानाध्यापक से किशोर की उम्र जांच के लिए नामांकन पंजी के साथ उन्हें न्याय परिषद के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया था. इसके लिए उनको सम्मन निर्गत किया गया था. लेकिन वो न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए. अंत में उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >