मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

बेतियाः विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार योगापट्टी थाना के जरलपुर गांव में पूर्व से चल रहे मुकदमे को उठाने को लेकर गुरुवार की रात्रि हुए मारपीट में मोजाहिल मियां की पत्नी नसीमा खातून घायल हो गयी. वहीं, […]

बेतियाः विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार योगापट्टी थाना के जरलपुर गांव में पूर्व से चल रहे मुकदमे को उठाने को लेकर गुरुवार की रात्रि हुए मारपीट में मोजाहिल मियां की पत्नी नसीमा खातून घायल हो गयी.

वहीं, पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना के सिरनी गांव में पुराने विवाद को लेकर हुए मारपीट में जोगी सहनी की पत्नी जलपति देवी व जगदीशपुर नवका टोला निवासी महेंद्र सहनी, बाला सहनी, बुलेट सहनी, भूषण सहनी घायल है. सभी घायलों की चिकित्सा एमजेके अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >