मोतिहारी में इंटर का फॉर्म भर कर लौट रहे छात्र की हत्या

मोतिहारी : बाइक से मोतिहारी से बंसवरिया लौट रहे पताही के गोनाही निवासी इंटर के छात्र साहिल की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. अपराधी अपाचे बाइक पर तीन की संख्या में सवार थे. वहीं साहिल के साथ सवार बंसवरिया का रंजन बाइक छोड़ फरार हो गया.

मोतिहारी : बाइक से मोतिहारी से बंसवरिया लौट रहे पताही के गोनाही निवासी इंटर के छात्र साहिल की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. अपराधी अपाचे बाइक पर तीन की संख्या में सवार थे. वहीं साहिल के साथ सवार बंसवरिया का रंजन बाइक छोड़ फरार हो गया.

उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना मुफस्सिल थाना के गोढवा भंगहां चंवर के बीच घटी. जानकारी के अनुसार बाइक से साहिल और रंजन कुमार सिरसा से बंसवरिया लौट रहे थे. बीती रात्रि नौ बजे गोढ़वा चंवर के पास काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गाड़ी रोकने को कहा. गाड़ी रुकते ही मोबाइल व चेन छीन ली.

इस बीच अपराधियों ने बाइक छीनने का प्रयास किया. इसका साहिल ने विरोध किया, तो अपराधियों ने गोली मार दी. उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. इधर साहिल का दोस्त रंजन घटनास्थल से फरार हो गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रंजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साहिल इंटर का फॉर्म भरने मोतिहारी आया था. जानकार बताते हैं कि बंसवरिया से सिरसा रात्रि में जाने पर कई सवाल उठ रहे हैं.

कहते है कि सिरसा गोढ़वा आदि के बगीचा में जुआ का भी अड्डा चलता है. इससे भी इस घटना का लिंक हो सकता है. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >