Bihar News: मोतिहारी के होटल में फंदे से लटका मिला नाबालिग कर्मी का शव, हत्या का आरोप

मोतिहारी में एक नाबालिग कर्मी का शव होटल के टॉयलेट से बरामद हुआ है. मृतक 15 वर्ष का एक किशोर है जो होटल में काम करता था और फंदे से लटका हुआ पाया गया. मृतक की मां ने हत्या के आरोप लगाए हैं.

पूर्वी चंपारण के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के टॉयलेट से नाबालिग का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है. मामला सिमरन होटल का बताया जा रहा है जहां एक कर्मी की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. वहीं मृतक के परिजन हत्या की आशंका जताकर आरोप लगा रहे हैं.

मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया गांव के निवासी 15 वर्षीय राजकुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, राजकुमार इस होटल में काम करता था. हालांकि एक नाबालिग किशोर को कर्मी के रुप में रखने को लेकर होटल प्रबंधक भी विवाद के घेरे में है. बताया जा रहा है कि राजकुमार ने रात को अपनी मां से फोन पर बात की थी. लेकिन ढंग से उसकी बात नहीं हो सकी.

मृतक राजकुमार की मां का कहना है कि सुबह जब अपने बेटे से बात करने उसे फोन लगाया तो फोन उनके बेटे ने रिसिव नहीं किया बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया. फोन पर उस व्यक्ति ने राजकुमार की मां को सूचना दी कि उसके बेटे की मौत हो गयी है. उसके बाद वह अपने परिजन और ग्रामीणों के साथ होटल पहुंची. मृतक राजकुमार की मां ने अपने बेटे की मौत को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

Also Read: Bihar News: लखीसराय में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन नक्सलियों को किया ढेर, SLR और पिस्टल बरामद

मृतक की मां ने आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है. उसकी हत्या की गई है. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. होटल के कर्मियों से पूछताछ भी की जा रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां ने आवेदन दिया है और अपने बेटे की हत्या के आरोप लगाए हैं. बता दें कि मृतक की मां ने अपने आरोप में ये भी कहा है कि उसके बेटे के शरीर पर मारपीट के कारण चोट के भी निशान देखे गये हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >