Bihar News: बिहार के बगहा में पुल से टकराई अनियंत्रित नाव, 8 किसान डूबे, दो लापता

Bihar News: बिहार के बगहा में बड़ा नाव हादसा हुआ है. बुधवार की अहले सुबह नारायणपुर गंडक नदी घाट से मझौले वजन की नाव करीब 15 किसानों को लेकर गंडक दियारा की ओर जा रही थी. अनियंत्रित नाव पुल से टकरा गई और 7 से 8 लोग डूब गए.

Bihar News: बिहार के बगहा में बड़ा नाव हादसा हुआ है. गंडक नदी में इस हादसे के बाद दियारा में खेती करने वालों किसानों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. बुधवार की अहले सुबह नारायणपुर गंडक नदी घाट से मझौले वजन की नाव करीब 15 किसानों को लेकर गंडक दियारा की ओर जा रही थी. घाट से करीब 50 मीटर दूर जैसे ही पहुंची की अंग्रेजों के शासन काल में निर्मित पुल के पाया से टकरा गई .

नाव अनियंत्रित होने की वजह से करीब 7 से आठ लोग पानी में डूब गए. इस घटना में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. जबकि बाकी लोग तैरकर पानी से बाहर आ गए हैं. उक्त जानकारी देते हुए नारायणापुर वार्ड नंबर 8 पार्षद रीता देवी प्रतिनिधि कुंदन सिंह व वार्ड 7 पार्षद अंजली सोनी व पार्षद नागेंद्र प्रसाद ने गंडक नदी नाव हादसा होने की पुष्टि की है.

गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी

वही इनलोगों ने बताया कि नाव हादसा की सूचना सीओ बगहा दो निखिल कुमार व पटखौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार को दिया गया. जिसको गंभीरता से लेते हुए सीओ व थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ नारायणापुर गंडक नदी घाट पहुंच घटना की जानकारी ली. उसके बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से लापता लोगों की खोजबीन शुरू की गई.

Also Read: बिहार की चार सीटों पर 9 बजे तक 9.53% मतदान, रामगढ़ में वोटरों का दिख रहा उत्साह

सीओ ने दी एसडीआरएफ टीम को सूचना

वही सीओ द्वारा विभागीय स्तर पर एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया है. बता दें कि इस हादसा में नाव पर सवार सभी लोग वार्ड नंबर 8 के लोग सवार थे. जिसमें अधिक लोग दूध लादने वाले ग्वाला थे जो तैरकर पानी से बाहर आ गए. वहीं अभी दो लोग लापता हैं. लापता लोगो में योगेन्द्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव व कुबेर यादव के 16 वर्षीय पुत्र अजय यादव शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >