पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिला, तो होगा सत्याग्रह

मोतिहारी : प्रशासनिक विफलता के कारण चीनी मिल मजदूर अपने साथी नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा की मौत पर मातम मना रहे हैं. वहीं महागंठबंधन की सरकार मजदूरों के हक की बात छोड़ आरोप-प्रत्यारोप में लगी है. यह बातें भाजपा के नगर विधायक प्रमोद कुमार व एमएलसी बबलू गुप्ता ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में […]

मोतिहारी : प्रशासनिक विफलता के कारण चीनी मिल मजदूर अपने साथी नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा की मौत पर मातम मना रहे हैं. वहीं महागंठबंधन की सरकार मजदूरों के हक की बात छोड़ आरोप-प्रत्यारोप में लगी है. यह बातें भाजपा के नगर विधायक प्रमोद कुमार व एमएलसी बबलू गुप्ता ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही.

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर असहयोग व भेदभाव का आरोप लगा रही है.
चंपारण सत्याग्रह स्मृति समारोह के मंच से न्याय के साथ विकास का दावा करने वाले सीएम नीतीश ने चीनी मिल मजदूरों की बेबसी व उनके साथियों की मौत पर अफसोस तक नहीं जताया. एक तरफ उनकी प्रशासन घटना के लिए मिल मालिक को दोषी मान रही है, जबकि दूसरी तरफ मिल मालिक के पटना में आने पर उनके मंत्री स्वागत सत्कार करते हैं.
वहीं प्रेसवार्ता ने बाद भाजपा नेताओं ने गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया. महागंठबंधन की सरकार को अंग्रेजी हुकूमत वाली सरकार करार दिया.
कहा आत्मदाह करनेवाले मिल मजदूरों के पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा व सरकारी नौकरी राज्य सरकार नहीं देती है तो चंपारण में इसको लेकर भाजपा एक नये सत्याग्रह का आगाज करेगी. मौके पर भाजपा नेता डाॅ लालबाबू प्रसाद, प्रो विनय वर्मा, राधेश्याम यादव, योगेंद्र प्रसाद, अरुण यादव, मोहिबुल हक खां, राजा ठाकुर, सुनील सिंह, पंकज सिन्हा, दिग्विजय सिंह, सुनील पंडित, दुर्गा प्रसाद, विजय तिवारी, नथूनी पांडेय, चुन्नू सिंह, रूपेश यादव, केदार शुक्ला, लक्ष्णदेव पासवान, संजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >