गैरेज से चोरी का ट्रक बरामद

मोतिहारी : छतौनी पुलिस ने एक गैरेज से चोरी का ट्रक बरामद किया है. शक के आधार पर गैरेज के मिस्त्री को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि कोलकत्ता से किसी व्यक्ति ने छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव को सूचना दी कि आपके छतौनी चौक स्थित एक गैरेज में […]

मोतिहारी : छतौनी पुलिस ने एक गैरेज से चोरी का ट्रक बरामद किया है. शक के आधार पर गैरेज के मिस्त्री को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि कोलकत्ता से किसी व्यक्ति ने छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव को सूचना दी कि आपके छतौनी चौक स्थित एक गैरेज में चोरी का ट्रक लगा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने गैरेज में पहुंच ट्रक को जब्त कर मिस्त्री को हिरासत में ले लिया. छतौनी इंस्पेक्टर ने बताया कि फोन करने वाला खूद को ट्रक मालिक बताया. उसे थाना पर बुलाया गया है. उसके आने के बाद मामले की सही जानकारी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >