एंबुलेंस से 1950 बोतल नेपाली शराब जब्त

सिकरहना (पूचं) : कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव के पास पुलिस व एसएसबी ने एक एंबुलेंस से 1950 बोतल शराब बरामद किया है. जवानों को देख एंबुलेंस चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने स्कॉर्पियो (एंबुलेंस) को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गाड़ी से 1950 बोतल […]

सिकरहना (पूचं) : कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव के पास पुलिस व एसएसबी ने एक एंबुलेंस से 1950 बोतल शराब बरामद किया है. जवानों को देख एंबुलेंस चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने स्कॉर्पियो (एंबुलेंस) को जब्त कर लिया है.

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गाड़ी से 1950 बोतल नेपाली शराब जब्त की गयी है. धंधेबाज की की तलाश के लिए Âबाकी पेज 13 पर
एंबुलेंस से 1950 बोलत
छापेमारी की जा रही है. गाड़ी सुखल नामक व्यक्ति के नाम से होने को लेकर पुलिस जांच कर रही है. बताया जाता है कि एक बोतल सौंफी शराब का मूल्य नेपाल में भारतीय 18-20 रुपये है. ढाका में 50 व मोतिहारी, मुजफ्फरपुर पहुंचने पर 80-100 रुपये में बिक जाती है. कहीं-कहीं मुंहमांगा 150-200 रुपये में भी मिलता है.
पुलिस व एसएसबी को देख चालक फरार
कुंडवाचैनपुर के बरवा खुर्द गांव से पुलिस ने पकड़ा
पांच वाहन व 30 बाइक जब्त, 80 गिरफ्तार
एक पखवाड़े से जारी अभियान में कुंडचाचैनपुर पुलिस व एसएसबी ने मुजफ्फरपुर के चेबरलेट गाड़ी से 15 बोतल, मोतिहारी की अॉल्टो से 850 शीशी, पिकअप से 25 बोतल अंगरेजी, दो टेंपो से 1500 शीशी नेपाली व 30 बाइक से पांच हजार लीटर शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि इस दौरान 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें ढाका, मुजफ्फरपुर व मोतिहारी के अधिक लोग हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >