छह से शहर के तीन वार्डों में बंटेगा कूपन

मोतिहारी : शहर के खाद्यान्न लाभुकों के बीच राशन केरोसिन कूपन वितरण की तिथि बढ़ायी गयी है. सरकारी आवास के मद्देनजर जिन वार्ड में कूपन का वितरण नहीं हुआ है वहां पुन: कैंप लगाकर कूपन का वितरण किया जायेगा. कूपन वितरण कैप की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. नगर परिषद के वार्ड 05,37 एवं […]

मोतिहारी : शहर के खाद्यान्न लाभुकों के बीच राशन केरोसिन कूपन वितरण की तिथि बढ़ायी गयी है. सरकारी आवास के मद्देनजर जिन वार्ड में कूपन का वितरण नहीं हुआ है वहां पुन: कैंप लगाकर कूपन का वितरण किया जायेगा. कूपन वितरण कैप की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. नगर परिषद के वार्ड 05,37 एवं 38 में कूपन का वितरण 6-11 जनवरी तक कैंप लगाकर वार्डवार किया जायेगा. कूपन का वितरण कैंप का आयोजन सार्वजनिक स्थानों पर होगा. इससे पूर्व अन्य वार्डों में कूपन वितरण कैंप लगा कर किया गया है.

यहां बताते चले कि शहर में राशन, केरोसिन एवं खाद्यान्न लाभुकों की कूल संख्या 26 हजार छह सौ 6 है. इनमें ग्यारह सौ 67 अंत्योदय लाभुक है. अबतक कूपन नहीं मिलने के कारण लाभुकों को कार्ड के आधार पर राशन, केरोसिन एवं खाद्यान्न मिल रहा था. जानकारी देते हुए नप इओ अमर मोहन प्रसाद ने बताया कि संबंधित वार्ड में कैंप की जगह निर्धारित करते हुए कूपन वितरण की जिम्मेवारी संबंधित वार्ड के कर संग्राहक को दी गयी है. वही सहयोग के लिए कर्मियों को तैनात किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >