झारखंड संगठन के नाम पर लेवी मांगने में अज्ञात पर प्राथमिकी

मधुबन : राजेपुर के कदमा गांव में भाजपा के तेतरिया प्रखंड कार्य समिति सदस्य आमचंद्र सिंह समेत चार लोगों से नवयुवक स्टेट संगठन झारखंड पूर्वी के नाम से मांगी गयी लेवी के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उक्त लोगों से एक -एक लाख रुपये की लेवी मांगने को लेकर राजेपुर […]

मधुबन : राजेपुर के कदमा गांव में भाजपा के तेतरिया प्रखंड कार्य समिति सदस्य आमचंद्र सिंह समेत चार लोगों से नवयुवक स्टेट संगठन झारखंड पूर्वी के नाम से मांगी गयी लेवी के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उक्त लोगों से एक -एक लाख रुपये की लेवी मांगने को लेकर राजेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी गांव के ओम चंद्र सिंह, सुदीश कुमार, चुल्हाई पासवान और कृष्णा सिंह ने दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है.

राजेपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बहुत जल्द मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा. पुलिस घटना को पुराने रंजिश घटना से भी जोड़कर पड़ताल कर रही है. दर्ज प्राथमिकी के चारों पीडि़तों ने पुलिस को बताया है कि नवयुवक स्टेट संगठन झारखंड पूर्वी के हस्त लिखित पर्चे के माध्यम से कहा गया है वे लोग भाजपा का दामन छोड़कर संगठन को एक-एक लाख रुपया लेवी दे. वरना अंजाम बुरा होगा. साथ ही पर्चे में कहा गया है कि ओम चंद्र सिंह बिजली की ठेकेदारी करके बड़ा बनने की कोशिश नहीं करें.

एएसपी ने की जांच : मधुबन . नवयुवक स्टेट संगठन झारखंड पूर्वी के नाम से भाजपा नेता सहित चार लोगो से मांगी गयी रंगदारी मामले में मंगलवार को पकड़ीदयाल एएसपी विजय कुमार ने जांच की.एएसपी ने उन पीड़ितों का ब्यान भी दर्ज किया, जिनसे तथा कथित संगठन द्वारा एक-एक लाख की राशि 17 जनवरी तक पहुंचाने का अल्टीमेटम दिया है. एएसपी श्री कुमार ने बताया कि मामले की सूक्ष्मतापूर्वक जांच की जा रही है.कुछ संदिग्धों की पहचान की गयी है, जिनके द्वारा इस तरह की घटनाओं की जा सकती है. उन संदिग्धों के खिलाफ प्रमाण जुटा कर कार्रवाई की जायेगी.
हालांकि एएसपी ने कहा कि बहुत मामले का खुलासा करके असली दोषियों को पकड़ लिया जायेगा. कहा कि कानून के खिलाफ जाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. हालांकि पुलिस इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >