घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख की चोरी

28 हजार नकद व आभूषण ले गये चोर गृहस्वामी परिवार के साथ गये थे गांव मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरों ने संवेदक अवनीश कुमार के घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित करीब डेढ लाख की सम्पत्ति चुरा ली. घटना रविवार रात की है. बताया जाता है कि संवेदक अवनीश […]

28 हजार नकद व आभूषण ले गये चोर

गृहस्वामी परिवार के साथ गये थे गांव
मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरों ने संवेदक अवनीश कुमार के घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित करीब डेढ लाख की सम्पत्ति चुरा ली. घटना रविवार रात की है. बताया जाता है कि संवेदक अवनीश पुरे परिवार के साथ शनिवार को पैतृक गांव कोटवा के अहिरौलिया गये थे. इस दौरान चोरों ने मेन गेट से लेकर सभी कमरों व आलमीरा का ताला तोड़ 28 हजार कैश के अलावे चार पीस सोने की अंगूठी, पांच जोड़ा पायल व करीब आधा किलो चांदी चुरा लिया. घटना की सूचना उन्हें पड़ोसियों से मिली, जिसके बाद गांव से वापस लौट छानबीन के बाद उन्होंने पुलिस को खबर की.
नगर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. संवेदक ने घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. बताते चले कि शहर में चोरों का गिरोह फिर सक्रिय है. बेलबनवा में भी मनोज कर्मचारी के घर का ताला तोड़ चोरों ने हजारों की सम्पत्ति गायब कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >