लोड शेडिंग में घंटों ठप रही बिजली

मोतिहारी : नव वर्ष में बिजली आपूर्ति में कटौती के कारण परेशान रहे बेलिसराय फीडर से जुड़े लोग. कम आपूर्ति व शेडिंग के कारण बेलीसराय उपकेंद्र से जुड़े सदर अस्पताल, शांतिपुरी और चांदमारी फीडर में रविवार दिन के 11 बजे से आपूर्ति ठप रही. ठंड के कारण जो लोग घर से पिकनिक मनाने न गये […]

मोतिहारी : नव वर्ष में बिजली आपूर्ति में कटौती के कारण परेशान रहे बेलिसराय फीडर से जुड़े लोग. कम आपूर्ति व शेडिंग के कारण बेलीसराय उपकेंद्र से जुड़े सदर अस्पताल, शांतिपुरी और चांदमारी फीडर में रविवार दिन के 11 बजे से आपूर्ति ठप रही. ठंड के कारण जो लोग घर से पिकनिक मनाने न गये वे घर पर टीवी का भी आनंद न ले सके. उपकेंद्र को दो बजे मात्र तीन मेगावाट बिजली मिली, जबकि तीनों फीडर के लिए पांच से छह मेगावाट बिजली चाहिए. शाम साढ़े सात बजे तक बिजली नहीं आयी थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >