आठ हजार एटीएम कार्ड पोस्ट ऑफिस की शाखाओं काे उपलब्ध कराया
मधुबन : जिले के ग्रामीण कोर बैकिंग डाकघरों के खाताधारकों को डाक विभाग एटीएम कार्ड उपलब्ध करायेगा. इसके लिये करीब आठ हजार एटीएम पोस्ट ऑफिस की शाखाओं काे उपलब्ध कराया गया है, जिसके बाद पोस्ट ऑफिस के खाताधारी भी डाक विभाग के किसी भी एटीएम से राशि निकाल सकेंगे.
जिले में फिलहाल डाक विभाग के दो एटीएम मोतिहारी और रक्सौल में पहले से लगाये गये हैं. नये साल में पोस्ट आॅफिस के 44 में से 34 कोरबैकिंग शाखा के खाताधारकों को एटीएम मिलना शुरू हो जायेगा, जिसके बाद डाकघर के खाताधारी विभिन्न बैंकों के खाता धारकों की भांति अपने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे.आगे चलकर दूसरी कंपनी के एटीएम सेवा प्रदाता एटीएम मशीन में भी डाक विभाग के एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
क्या है योजना : कैशलेस व्यवस्था के तहत डाक विभाग इंडियन पोस्ट पेमेन्ट योजना के शुरूआत कर रही है.जिसके तहत वर्ष 2016-17 तक पोस्टआफिस की व्यवस्था को बैंको की भांति हाईटेक कर देना है.जिस तरह बैंको से लेन देन होता है.उसी तरह डाकघर के भी खाताधारी पोस्टआफिस के लेन देन शुरू कर देगे.जिसे विभागीय स्तर अमली जामा पहनाने के साथ ही कर्मियों को प्रशिक्षित करने की कवायद शुरू कर दी गयी है.फिलहाल जिले में 44 डाक घर की शाखा है.जिसमें 34 को कोर बैंकिग सुविधा से लैश किया गया है.
क्या कहते हैं डाक अधीक्षक : पूर्वीचम्पारण के डाक अधीक्षक राजन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 44 में 34 डाकघर कोर बैंकिग व्यवस्था से लैस है. इसके लिये प्रति शाखा दौ सौ एटीएम कार्ड के हिसाब से एटीएम भेजा जायेगा. इसके अलावा मोतिहारी और रक्सौल के लिये दो-दो हजार एटीएम की व्यवस्था है. डाक विभाग भी बैंकों के तरह हाइटेक करना शुरू कर देगा. इसके लिये कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है.
दूसरे दिन भी हंगामा, आगजनी व सड़क जाम
