शहर से हटेगा रोड निर्माण में बाधक बना अवैध कब्जा

सख्त कार्रवाई . अतिक्रमणकािरयों को भेजा गया नोटिस पंचमंदिर व अगरवा में अतिक्रमण से काम बाधित विभाग ने कहा, कब्जा हटाने में खर्च राशि भी होगी वसूल निर्माण ठप होने से जलजमाव व सड़क जाम से लोग परेशान मोतिहारी : शहर के गली-मोहल्लाें की सड़क भी चौड़ी व चकाचक होगी. फिलहाल सड़क के निर्माण व […]

सख्त कार्रवाई . अतिक्रमणकािरयों को भेजा गया नोटिस

पंचमंदिर व अगरवा में अतिक्रमण से काम बाधित
विभाग ने कहा, कब्जा हटाने में खर्च राशि भी होगी वसूल
निर्माण ठप होने से जलजमाव व सड़क जाम से लोग परेशान
मोतिहारी : शहर के गली-मोहल्लाें की सड़क भी चौड़ी व चकाचक होगी. फिलहाल सड़क के निर्माण व चौड़ीकरण में अतिक्रमण बाधक बन गयी है. इस कारण कई जगह निर्माण कार्य ठप है. योजना करीब 24 करोड़ की है. मठिया, कुंआरी देवी चौक से नकछेद टोला, धर्मसमाज रोड, चमारपटटी चौक से गौरीशंकर स्कूल, गायत्री नगर चौक से अगरवा ट्रांसफार्मर चौक, एलएनडी कॉलेज पथ में पंचमंदिर रोड, सपही देवी स्थान से अगरवा शिवमंदिर चौक और अगरवा ट्रांसफार्मर चौक से माई स्थान चौक तक सड़क निर्माण कार्य अतिक्रमण के कारण ठप है. अगरवा के लोगों ने अतिक्रमण हटाने को ले अस्पताल रोड जाम भी किया,
लेकिन अतिक्रमण नहीं हट सका है. ऐसे में लोगों को जाम व सड़क पर जल-जमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इसको ले कार्य एजेंसी का कहना है कि कम से कम 15 फूट सड़क व नाला के लिए जगह चाहिए. जगह मिलते कार्य शुरू होगा. इधर कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी अंजनी कुमार सुमन ने कहा कि सड़क का अतिक्रमण करनेवालों को नोटिस भेजा गया है. नोटिस का समय बीत गया है. अब वैसे अतिक्रमणकारी स्वत: अवैध कब्जा नहीं हटाते हैं तो जेसीबी से अवैध कब्जा हटाया जायेगा और खर्च राशि भी ली जायेगी. अतिक्रमण हटने के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >