राशन आवंटन की सूचना एसएमएस से मिलेगी

विशेष सचिव ने मांगा उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर व विवरणी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लिखा पत्र भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने के लिए हो रही कार्रवाई मोतिहारी : राशन के आवंटन की सूचना अब उपभोक्तओं को मिलेगी. इस बाबत विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गयी है. सरकार के विशेष सचिव ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र […]

विशेष सचिव ने मांगा उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर व विवरणी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लिखा पत्र
भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने के लिए हो रही कार्रवाई
मोतिहारी : राशन के आवंटन की सूचना अब उपभोक्तओं को मिलेगी. इस बाबत विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गयी है. सरकार के विशेष सचिव ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिख कर मामले से अवगत कराया है और उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर व विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. भेजे निर्देश पत्र में विशेष सचिव ने कहा है कि जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा राशन वितरण में की जा रही मनमानी व अनियमितता पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.
किस डीलर को कब आवंटन मिला, इस का मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पहुंच जायेगा. मैसेज मिलने के साथ ही उपभोक्ताओं में जागरूकता आयेगी. इसकी जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशेष सचिव के पत्र के बाद विभागीय कारवाई तेज हो गयी है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों व विभाग के अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है.
कालाबाजारी पर लगेगी रोक : सरकार के इस कार्रवाई से एक तरफ जहां राशन की कालाबाजारी पर रोक लगेगी, तो दूसरी तरफ गरीबों को प्रति माह समय पर राशन मिल सकेगी. बताया गया है कि स्टेप डिलेवरी के माध्यम से जैसे ही खाद्यान्न की आपूर्ति होगी, इसकी सूचना उपभोक्ताओं को मिल जायेगी.
भ्रष्ट डीलरों पर हो सकेगी कार्रवाई : सरकार की इस कार्रवाई से भ्रष्ट पीडीएस दुकानदारों पर आसानी से कार्रवाई हो सकेगी. राशन नहीं मिलने की सूचना जैसे ही उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों को देंगे, वैसे ही एसएमएस की जांच होगी और डीलर की मनमानी का खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >