डीइओ व बीइओ के िखलाफ नारेबाजी करते शिक्षक.
मोतिहारी : टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ व परिवर्तनकारी शिक्षक संघ ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर डीपीओ व आधा दर्जन से अधिक बीइओ को बंधक बना लिया. इस दौरान शिक्षकों ने डीइओ के चैंबर में तालाबंदी कर दी. सभी आधे घंटे तक बंधक बने रहे.
इस दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की. बाद में डीपीओ नारद कुमार द्विवेदी व डीपीओ कार्यालय के प्रधान लिपिक सत्येंद्र मिश्र की पहल पर शिक्षक शांत हुए. इसके बाद वार्ता के लिए तैयार हुए. तब जाकर बीइओ को मुक्त किया गया. जानकारी के अनुसार
शिक्षकों
डीपीओ व आधा
के सामंजन को लेकर डीइओ कार्यालय में डीपीओ स्थापना व डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान के साथ बीइओ की बैठक हो रही थी. इस दौरान दोनों शिक्षक संघ के शिक्षक डीइओ कार्यालय पहुंचे. इसके बाद अपनी मांगों को लेकर डीइओ कार्यालय में ताला जड़ दिया. मौके पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, संयोजक अनिल कुमार सिंह, सूर्यकांत पाठक, रामपुकार प्रसाद, बृजेश कुमार चौधरी, संतोष कुमार, रुमित रौशन, कार्तिक कुमार, हारुन, रशीद, सैदुल्लाह व अश्विनी पांडेय आदि शामिल थे. इस संबंध में डीइओ वर्षा सहाय ने बताया कि डीइओ कार्यालय का ताला खोलवा दिया गया है. शिक्षकों की समस्या का समाधान किया जायेगा.
600 स्कूलों में वरीयता का पालन नहीं
टीइटी उत्तीर्ण नियोजित संघ के अध्यक्ष प्रियरंजन सिंह ने बताया कि बार-बार पत्र निर्गत होने के बावजूद बीइओ की हठधर्मिता के कारण 600 स्कूलों में वरीयता का अनुपालन नहीं हो पाया है. इसके कारण शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है. वहीं, संघ के महासचिव ओमप्रकाश सिंह व प्रवक्ता सुधाकर पांडेय ने बताया कि यदि बीइओ ने 15 जनवरी तक वरीयता का अनुपालन नहीं किया, तो जिले में बीइओ की कोई बैठक नहीं होने दी जायेगी.
मांगों के लेकर शिक्षकों ने की नारेबाजी
डीइओ के चैंबर में की तालाबंदी
आधा घंटा तक बंधक बने रहे डीपीओ
प्रधान लिपिक की पहल पर मुक्त हुए सभी
इधर, मुजफ्फरपुर
में सीओ व थानाध्यक्ष
पर हमला
मुशहरी (मुजफ्फरपुर).
हाइकोर्ट के आदेश पर थाना क्षेत्र के मुशहरी गोपाल गौशाला की जमीन पर अतिक्रमण हटाने गये मुशहरी सीओ नवीन भूषण, थानाध्यक्ष कंचन भास्कर, थाने की पुलिस व मुख्यालय से पहुंचे जवानों पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इन लोगों की खदेड़ कर पिटाई की गयी.
इधर, मुजफ्फरपुर
में
इस वारदात में सीओ नवीन भूषण, गौशाला के सचिव कृष्ण मुरारी भरतिया के साथ आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस जवान जख्मी हो गये. एक होम गार्ड के जवान केसरी नंदन ठाकुर की हालत गंभीर है. पीएचसी में इलाज चल रहा है. घायलों में दारोगा राजनाथ सिंह, उपेंद्र शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह, होम गार्ड के जवान चुल्हाई, बासगीत राय, रंजू देवी, सुमन कुमार, रघुनाथ भगत, रामदेव पांडेय, ट्रेनी दारोगा हरि नारायण राम भी घायल हो गये. हंगामा करने वालों ने एक अतिक्रमणकारी महेश राय की झोपड़ी फूंक दी. लोगों काे लगा कि पुलिस कर्मियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
इसपर लोग ज्यादा आक्रोशित हो गये और ईंट-पत्थर बरसाने लगे. इस दौरान अतिक्रमण हटाने गये जेसीबी का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद चालक ने इसे चलती हालत में छोड़ कर भाग खड़ा हुआ. इस दौरान मुशहरी सीओ नवीन भूषण व थानाध्यक्ष भास्कर के साथ सभी पुलिस कर्मियों ने गौशाला में जाकर शरण ली. लेकिन, माहौल बिगड़ते वहां से सभी पदाधिकारी मौके से निकलने में भलाई समझी. फिर, थानाध्यक्ष से सभी जवानों व सैप के जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे. फिर आक्रोशित लोगों के कब्जे से जेसीबी को मुक्त करा गौशाला में सुरक्षित कराया. तब पुलिस मौके से वापस लौटी.
महेश राय की पत्नी रीता देवी के बयान पर टुनटुन राय, लालती देवी सहित आधा दर्जन लोगों पर मुशहरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. रीता का आरोप है उसके घर में जेवर, समूह का पांच हजार रुपये, कपड़ा और अनाज था. जो लोगों ने फूंक डाला. मुशहरी के सीओ के बयान 15 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बवाल करने, पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज करायी. 200 घरों में से मात्र 25 घरों को ही खाली कराया जा सका है. हाइ कोर्ट के आदेश पर दो दिनों से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही था.
