शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया काम

शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला मोतिहारी : आईभीआरएस आकस्मिक अवकाश की सूचना दो दिन पूर्व मांगने के तुगलकी फरमान, पांच माह के बकाये वेतन का एक मुश्त भुगतान नहीं करने एवं शिक्षकों पर आये दिन हो रहे हमले के विरोध में टीईटी/एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांध […]

शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

मोतिहारी : आईभीआरएस आकस्मिक अवकाश की सूचना दो दिन पूर्व मांगने के तुगलकी फरमान, पांच माह के बकाये वेतन का एक मुश्त भुगतान नहीं करने एवं शिक्षकों पर आये दिन हो रहे हमले के विरोध में टीईटी/एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया. फिर भी सरकार द्वारा मार्च तक एक मुश्त वेतन भुगतान नहीं हुआ एवं तुगलकी फरमान वापस नहीं लिया
गया तो संघ बाध्य होकर आईभीआरएस द्वारा आकस्मिक अवकाश की सूचना दो दिन पूर्व मांगने के आदेश का बहिष्कार करेगी. संघ के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार गुणवतापूर्ण शिक्षा की बात करती है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों का वेतन ससमय नहीं दिया जाता है. विरोध दर्ज करनेवालों में ओमप्रकाश सिंह, शाह मोहमद आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >