खुलासा. लूट के शिकार मुजफ्फरपुर के दंपती ने मोतिहारी नगर थाना पहुंच की पहचान

बाइक लूट में शामिल था शमशाद शहर के प्रधान पथ में बम बलास्ट का मास्तट माइंट शमशाद बाइक लूट में भी शामिल रहा है.इसका खुलासा तब हुआ जब लूट के िशकार मुजफ्फरपुर के दंपती ने उसकी पहचान की. मोतिहारी : शहर के प्रधान पथ स्थित मातूल्या मैचिंग सेंटर के मालिक रमाशंकर प्रसाद को गोली मारने […]

बाइक लूट में शामिल था शमशाद

शहर के प्रधान पथ में बम बलास्ट का मास्तट माइंट शमशाद बाइक लूट में भी शामिल रहा है.इसका खुलासा तब हुआ जब लूट के िशकार मुजफ्फरपुर के दंपती ने उसकी पहचान की.
मोतिहारी : शहर के प्रधान पथ स्थित मातूल्या मैचिंग सेंटर के मालिक रमाशंकर प्रसाद को गोली मारने व सीरियल बम ब्लास्ट करने का मास्टर माइंड मो शमशाम पेशावर अपराधी है. सीरियल ब्लास्ट में उनका चेहरा बेनकाब तो हुआ ही, दस दिन पहले ठाकुरवाड़ी मोहल्ला के सामने एनएच-28 पर मुजफ्फरपुर के दंपती को घायल कर बाइक व आभूषण लूटने की घटना में भी उसकी पहचान हुई है. नगर पुलिस ने दंपती को थाना पर बुलाकर पहचान कराने के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में जूट गयी है.
अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना अंतर्गत अहिरौलिया गांव के अवीनाश कुमार साह व उसकी पत्नी मंजू देवी को घायल कर ग्लैमर बाइक, आभूषण व नकद लूट लिया था. सीरियल ब्लास्ट की घटना में शमशाद की आपाची बाइक के अलावे एक ग्लैमर बाइक का इस्तेमाल हुआ है. पुलिस को संदेह है कि एनएच-28 से दंपती को घायल कर लूटी गयी ग्लैमर बाइक से ही शहर के प्रधान पथ में अपराधियों ने सीरियल ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है. इंसपेक्टर सह नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष आरपी वर्मा ने बताया कि अपराधियों का टीआइ परेड कराया जायेगा, उसके बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी. उन्होंने कहा कि थाना पर आकर दंपती ने बाइक लूटने वाले अपराधियों में शमशाद की पहचान की है.
दंपती से 27 फरवरी की रात लूटी थी बाइक
मुजफ्फरपुर के बरूराज अहिरौलिया से अवीनाश कुमार साह अपनी पत्नी मंजू देवी को ग्लैमर बाइक से लेकर ससुराल मुफस्सिल थाना के सिहुलिया जा रहा था. 27 फरवरी की रात करीब आठ बजे हनुमानगढ़ी मोहल्ला के सामने एनएच-28 पर तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखा बाइक रूकवायी. उसके बाद डंडा से मार उसकी बाइक लूट ली. बाइक की डिक्की में कुछ आभूषण व नकद भी था.
अविनाश को ससुराल से मिली थी बाइक
अवीनाश की शादी तीन महीना पहले हुई थी. शादी में ससुराल वालों ने उपहार स्वरूप अवीनाश को ग्लैमर बाइक दी थी. उसकी बाइक से पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था कि अपराधियों ने घायल कर लूट लिया. अपराधियों के हमले में अवीनाश के आंख पर गहरा जख्म लगा था. उसके हैलमेट का शीशा टूट कर आंख में हल गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >