वारदात. छतौनी मठिया जिरात की घटना

डॉक्टर के घर दस लाख की चोरी मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत मठिया जिरात इदगाह रोड में चोरों ने डाॅ खालीद के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति गायब कर दी. गृहस्वामी सपरिवार दिल्ली गये हैं. पड़ोसियों ने मेन गेट का ताला टूटा हुआ देख रिश्तेदार को सूचना दी. गृहस्वामी के चचेरे भाई मो […]

डॉक्टर के घर दस लाख की चोरी

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत मठिया जिरात इदगाह रोड में चोरों ने डाॅ खालीद के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति गायब कर दी. गृहस्वामी सपरिवार दिल्ली गये हैं. पड़ोसियों ने मेन गेट का ताला टूटा हुआ देख रिश्तेदार को सूचना दी.
गृहस्वामी के चचेरे भाई मो कलीम ने घर पर पहुंच कर देखा तो मेन गेट से लेकर चार कमरों का ताला टूटा हुआ था. इसकी खबर गृहस्वामी के सिवान में रह रहे पुत्र मो साजिद को उन्होंने दी. साजिद ने शुक्रवार की शाम घर पहुंच चोरी गयी सामान का आकलन कर थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया. छतौनी इंसपेक्टर विजय यादव ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला.
साजिद ने पुलिस को बताया है कि चोरों ने नकद सहित करीब दस लाख का आभूषण व तीन गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया है. उनके पिता सपरिवार के साथ दिल्ली इलाज कराने गये है. चोरों ने घटना को कैसे व कब अंजाम दिया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. घर पहुंचे तो मेन गेट सहित चार कमरों के अलावे आलमीरा का ताला टूटा था. घर के अंदर सारा सामान बिखड़ा हुआ था. इंसपेक्टर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
अगलगी में दर्जनों घर राख
हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के बैरियाडीह पंचायत के बैरियाडीह गांव शुक्रवार की सुबह अचानक लगी आग से चार घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. अग्निपीड़ितों में मुन्नी देवी, रामएकबाल महतो, रामशीर्ष महतो व शशि महतो शामिल है. रामएकबाल महतो ने बताया कि सुबह नौ बजे अचानक आग की लपटे दिखायी दी. आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन देखते ही देखते चार झोपड़ी सहित अनाज, कपड़ा, बरतन सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. अग्निपीड़ितों ने थाना सहित अंचल कार्यालय को आवेदन दिया है. अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने अंचलकर्मी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.
तुरकौलिया. माधोपुर मधुमालत में हुई आगलगी में नसरूल्लाह, सनाउल्लाह, झुनन, शेख महतो व तबरेज का झोपड़ी का बथान गुरुवार की देर रात जलकर राख हो गयी. वहीं, राजकीय मध्य विद्यालय माधोपुर का खिड़की भी जल गया. घटना के बाबत बताया जाता है कि गांव में आये बरातियों के द्वारा पटाखा छोड़ने के कारण आगलगी की घटना घटी.
पिपराकोठी. थाना क्षेत्र के ढेकहां गांव में गोस्वामकी टोला में गुरुवार की शाम अचानक लगी आग से आठ लोगों का घर जल गया. घटना में पीड़ित परिवार का नकद, कपड़ा, आभूषण, अनाज व दो बकरी सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने अग्निशामक कार्यालय को इसकी सूचना देते हुए दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था. अग्निशामक दस्ते के पहुुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका. पीड़ित लोगों में सुबोध गिरि, सिकंदर गिरि, अमित गिरि, हरेंद्र गिर, नरेंद्र गिरि, सचिंद्र गिरि, संतोष गिरि, नंदलाल साह एवं कपिल साह शामिल है.
चिरैया. थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव में बुधवार की रात अलाव से लगी आग से एक आवासीय मकान सहित दो भैंसें जल गयीं. इस आगलगी से पीड़ित कृष्णा यादव ने इसकी सूचना थाना व अंचल कार्यालय को दे दी है. आग से कपड़ा, बरतन, अनाज व दो हजार रुपये नकद जल गये. घटना की सूचना पर अंचल निरीक्षक शिव सागर सिंंह ने घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. वहीं, समाजसेवी रामाधार प्रसाद ने पीड़ित से मिलकर दुख प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >