सवारी गाड़ी के रेल यात्री का मोबाइल व रुपये उड़ाये

मोतिहारी : गोरखपुर-मुजफ्फरपुर 55030 सवारी गाड़ी के एक रेल यात्री का पॉकेट मार उच्चकों ने मोबाइल व नकदी उड़ा लिया. घटना गुरुवार की देर संध्या सुगौली स्टेशन के आसपास की बतायी जाती है. मामले में पीड़ित रेल यात्री कृर्ति कुमारी ने बापूधाम मोतिहारी रेल थाना मेें आवेदन दिया है. वह नगर थाना के कुवारी देवी […]

मोतिहारी : गोरखपुर-मुजफ्फरपुर 55030 सवारी गाड़ी के एक रेल यात्री का पॉकेट मार उच्चकों ने मोबाइल व नकदी उड़ा लिया. घटना गुरुवार की देर संध्या सुगौली स्टेशन के आसपास की बतायी जाती है. मामले में पीड़ित रेल यात्री कृर्ति कुमारी ने बापूधाम मोतिहारी रेल थाना मेें आवेदन दिया है. वह नगर थाना के कुवारी देवी चौक निवासी ओम प्रकाश की पत्नी है. सवारी गाड़ी से वह अपने पुत्र के साथ बगहा से मोतिहारी आ रही थी. यात्रा के दौरान पुत्र के बगल में सीट पर बैठ उच्चाके ने पॉकेट पर ब्लेड मार मोबाइल व नकद उड़ा लिया.

इसकी शिकायत ट्रेन पहुंचने पर उसने बापूधाम मोतिहारी रेल थाना में की. रेल थानाध्यक्ष सरयुग राम ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले में जीरो एफआइआर दर्ज कर आवेदन संबंधित रेल थाना को अग्रतर कार्रवाई के लिए भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >