21 सूत्री मांगों को ले प्रखंड मुख्यालय पर धरना

चनपटिया : भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी व किसान कौंसिल के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय पर21 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. इस दौरान धरना में जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार को रिहा करने, किसानों का गन्ना मूल्य 500 रुपये करने, धान का समर्थन मूल्य दो हजार, जमीन रजिस्ट्री को लेकर हुई शुल्क वृद्धि को […]

चनपटिया : भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी व किसान कौंसिल के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय पर21 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. इस दौरान धरना में जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार को रिहा करने, किसानों का गन्ना मूल्य 500 रुपये करने, धान का समर्थन मूल्य दो हजार, जमीन रजिस्ट्री को लेकर हुई शुल्क वृद्धि को वापस लेने सहित 21मांगों प्रमुख रहे. धरना को संबोधित करते हुए जगरनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी है. वह किसानों की जगह कारपोरेट जगत के लोगों को बढ़ावा दे रही है. मौके पर कैलाश दास, ठाकुर राम आदि थे.

मारपीट में चार घायल: बगहा. प्रखंड एक के सिंगाड़ी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. इलाज कर रहे चिकित्सक डा. बलराम चौधरी ने बताया कि घायल सिंगाड़ी गांव निवासी इंद्रमणि मांझी, सिकंदर मांझी, हरि नारायण मांझी व वासुदेव मांझी है. घायलों का इलाज चल रहा है. स्थिति सामान्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >