जिला पुलिस करेगी ई अजय राय हत्याकांड की जांच

सीआइडी ने हत्या कांड को अपने नियंत्रण से किया मुक्त मोतिहारी : छतौनी के कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक ई अजय राय हत्या कांड का अनुसंधान अब जिला पुलिस करेंगी. सीआइडी ने अनुसंधान में आये तमाम साक्ष्यों की समीक्षा करने के बाद हत्याकांड को अपने नियत्रंण से मुक्त कर दिया है. कहा है कि जिला […]

सीआइडी ने हत्या कांड को अपने नियंत्रण से किया मुक्त

मोतिहारी : छतौनी के कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक ई अजय राय हत्या कांड का अनुसंधान अब जिला पुलिस करेंगी. सीआइडी ने अनुसंधान में आये तमाम साक्ष्यों की समीक्षा करने के बाद हत्याकांड को अपने नियत्रंण से मुक्त कर दिया है. कहा है कि जिला पुलिस हत्याकांड का अनुसंधान सही दिशा में कर रही है.
साथ ही तीनों अप्राथमिक अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस को अपने स्तर पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र कर दिया है. यहां बताते चले कि कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक ई अजय राय की हत्या आठ अप्रैल 2015 को एलआइसी कार्यालय के पास अपराधियों ने गोली मार कर दी थी. पुलिस ने काफी प्रयास के बाद हत्या की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी कृष्णा सहनी, रवि सहनी व सुदामा सहनी को गिरफ्तार किया तो घटना की साजिश रचने वाले ई अजय राय के बिजनेश पार्टनर गिरजानंदन राय व उनके दो पुत्रों के नाम का
खुलासा हुआ.
अपराधियों के स्वीकारोक्ति बयान पर पुलिस ने साजिशकर्ताओं को हत्याकांड में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया. इस बीच सीआइडी ने केस को अपने नियंत्रण में ले लिया. पुलिस दबिस के कारण गिरजानंदन राय का एक आरोपी पुत्र ने कुछ दिनों पहले न्यायालय में आत्म समर्पण किया है. वहीं गिरजानंदन राय सहित उनका एक पुत्र अभी फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >