ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत

मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत नौरंगिया-बहुअरी मुख्य पथ पर शुक्रवार की शाम साइकिल सवार एक किशोरी को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल किशोर अरुण सहनी (10) परिजन इलाज के लिए निजी चिकित्सक में ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. […]

मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत नौरंगिया-बहुअरी मुख्य पथ पर शुक्रवार की शाम साइकिल सवार एक किशोरी को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल किशोर अरुण सहनी (10) परिजन इलाज के लिए निजी चिकित्सक में ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार, अरुण सहनी सरस्वती पुजा के लिए मूर्ति लाने साइकिल से लखौरा जा रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद दिया. थानाध्यक्ष हरेंद प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >