फुलवरिया गांव से पुलिस ने बरामद किया अधजला शव

अपराधियों द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास सुनसान घर में लकड़ी पर रख लगायी आग ढाका : पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी गजेंद्र साह के बरामदे से एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद किया है. इसकी पहचान गांव के ही काशी साह के रूप में की गयी है. मृत व्यक्ति का […]

अपराधियों द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास

सुनसान घर में लकड़ी पर रख लगायी आग
ढाका : पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी गजेंद्र साह के बरामदे से एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद किया है. इसकी पहचान गांव के ही काशी साह के रूप में की गयी है. मृत व्यक्ति का शव जिस घर के बरामदे से बरामद हुई है उसे घर के लोग अपने परिजनों के साथ प्रदेश से बाहर रहते हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात अपराधियों ने 45 वर्ष के व्यक्ति को किसी दूसरे जगह से हत्या कर शव को छिपाने के ख्याल से सुनसान घर देख उसे आग के हवाले कर दिया. सुबह जब हम लोगों देखे तो उस घर के बरामदे में से आग की लपट निकल रही थी. उसके बाद हमलोगों ने आग को बुझाकर घटना की सूचना पुलिस को दी.
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को देखने के बाद लग रहा है कि किसी अपराधी ने दूसरी जगह हत्या कर जलाने का कोशिशि किया. इससे शव अाधा जल गया है. शव की पहचान होने के बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था. वे हमेशा अपने परिजनों को मर जाने की धमकी देता रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >