मधुबनी : समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को मासिक क्राईम बैठक का आयोजन किया गया. जिसमेंं पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने हरलाखी में होने वाले उपचुनाव में सुरक्षा व सरस्वती पूजा को लेकर व्यापक निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब के आने जाने पर रोक लगावें एवं इस कार्य में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मधुबनी : समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को मासिक क्राईम बैठक का आयोजन किया गया. जिसमेंं पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने हरलाखी में होने वाले उपचुनाव में सुरक्षा व सरस्वती पूजा को लेकर व्यापक निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब के आने जाने पर रोक लगावें एवं इस कार्य में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी करें.
उन्होंने सरस्वती पूजा को लेकर जिले में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक भी पूजा पंडाल वगैर लाइसेंस का न रहे. पूजा पंडाल संचालक से विसर्जन का रूट एवं विसर्जन की तिथि निश्चित कर लें.
विसर्जन के दौरान डीजे न बजाया जाये. एसपी ने विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि थानाध्यक्ष रात्रि गश्ती स्वयं करे. लदनियां, राजनगर एवं खजौली थाना क्षेत्रों में हुए डकैती की घटना का उद्भेदन कर इस मामले में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तारी के आदेश भी उन्होंने अनुमंडल पुलिस अधिकारियों को दिया.
बैठक में एएसपी अजय कुमार पांडेय, सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश, एसडीपीओं बेनीपट्टी निर्मला कुमारी, एसडीपीओ फुलपरास उमेश्वर चौधरी, एसडीपीओ जनयनगर, एसडीपीओ झंझारपुर, नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा, पुलिस निरीक्षक जयनगर जेसी राम सहित सभी पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद थे.
शांति समिति की बैठक में दिये कई निर्देश
पंडौल. प्रखंड के सकरी थाना में आज शांति समिति की बैठक की गयी . जिसमें सकरी थाना क्षेत्र के मकसूदा , जरहटिया मोहम्मदपुर ,बेलाम बलिया के दर्जनों बुद्धिजीवियों समेत जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया .
बैठक की अध्यक्षता करते हुये थानाध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा की जिला प्रशासन की ओर से सरस्वती पूजा के मद्देनजर सख्त निर्देश दिये गये है . डीजे बजाने की मनाही करते हुये थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा कमेटी को थाना के माध्यम से आदेश अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य है . फूहर और अश्लील गानों समेत देर रात तक हंगामे पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को उपचुनाव होने के कारण किसी प्रकार का कोई भी विसर्जन नहीं किये जा सकेंगे . उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे किसी भी मामले को समय रहते निपटाने का प्रयास करे व प्रशासन को सूचित करें . इस अवसर पर राशिद हुसैन ,मो जुनैद ,जावेद आलम ,राजू ,प्रकाश चन्द्र झा ,मो जूनियर ,जुगेश्वर राम उपस्थित थे .
बासोपट्टी . सरस्वती पूजा को लेकर बासोपट्टी थाना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता मे एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बासोपट्टी सीओ प्रवीण कुमार पांडेय ने सरस्वती पूजा करने वाले संचालाको को कई बिंदुओ पर दिशा-निर्देश दिया.वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा एवं विसर्जन की तिथी एवं समय की सूचना हर हाल में थाना में लिखित आवेदन के द्वारा दें अन्यथा उनके विरूद्व कारवाई होगी.पूजा के दिन लाउड स्पीकर,साउंड का सीमित उपयोग करें.