मोतिहारी : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के लिए अनुमंडल स्तर पर अनुश्रवण समिति गठित कर दी गयी है. सदर एसडीओ रजनीश लाल अध्यक्ष व मोतिहारी के बीडीओ सचिव बनाये गये हैं. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर इस समिति के सदस्य होंगे. जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सरकार के सचिव के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है.
एससी-एसटी अत्याचार निवारण के लिए समिति गठित
मोतिहारी : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के लिए अनुमंडल स्तर पर अनुश्रवण समिति गठित कर दी गयी है. सदर एसडीओ रजनीश लाल अध्यक्ष व मोतिहारी के बीडीओ सचिव बनाये गये हैं. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर इस समिति के सदस्य होंगे. जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि […]

समिति 16 सदस्यीय है. दलित एवं आदिवासियों के विरुद्ध होने वाले अत्याचार पर समिति नजर रखेगी और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में अपना भरपुर सहयोग करेगी. यहां बतादें कि पूर्वी चंपरण में अत्याचार से संबंधित मामले अधिक हैं और हाल के दिनों मेें डीएम की अध्यक्षता में अधिनियम समिति की बैठक हुई थी. 16 पीड़ितों को अनुदान देने की स्वीकृति दी गयी थी.
समिति में ये हैं शामिल
एसडीओ सदर-अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोतिहारी-सचिव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-सदस्य, अंचलाधिकारी सदर-सदस्य, स्थानीय सांसद-सदस्य, स्थानीय विधायक-सदस्य, स्थानीय एमएलसी-सदस्य, सभी एनजीओ जो अनुसूचित जाति से संबधित हैं-सदस्य, राजू बैठा, ग्राम अगरवा-सदस्य, विभूष कुमार लक्षमीपुर-सदस्य, राजेंद्र बैठा मुखिया डूमरा-सदस्य, रामदेवव राज मुखिया रूलही-सदस्य, विजय मांझी सरपंच अहिरौलिया-सदस्य, अलका माझी रूलही-सदस्य, मनोज कुमार अकेला हेनरी बाजार मोतिहारी-सदस्य व संतोष पासवान बड़ा बरियारपुर को सदस्य बनाया गया है.
कहते हैं अधिकारी
एसडीओ रजनीश लाल ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में यह समिति बनायी गयी है. जिला कल्याण पदाधिकारी को इस बाबत प्रतिवेदन भेज दिया गया है.